Aisa kyu hota hai facts in Hindi ऐसा क्यों होता है ? 12 Amazing facts in Hindi 2022 

Aisa kyu hota hai facts in Hindi : दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम कुछ Amazing facts के बारे में चर्चा करेंगे | Science और Nature से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य के बारे में जानेंगे कि ऐसा क्यों होता है ? कभी-कभी आपने गौर किया होगा की आपके सामने कुछ Scientific घटना घटी होगी और आपके मन में उसे जानने की जिज्ञासा उत्पन्न हुई होगी Aisa kyu hota hai facts in Hindi ऐसा क्यों होता है ? तो चलिए जाने है की ऐसा क्यों होता है गिरगिट अपना रंग कैसे बदलता है ?  Aisa kyu hota hai facts in Hindi ऐसा क्यों होता है सफर करते समय उल्टियां क्यों आती है ? Aisa kyu hota hai facts in Hindi ऐसा क्यों होता है ? 10 Amazing facts in Hindi तो दोस्तों इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढियेगा|Aisa kyu hota hai facts in Hindi

Aisa kyu hota hai facts in Hindi ऐसा क्यों होता है

1. गंगाजल खराब नहीं होता है ऐसा क्यों? 

गोमुख से निकलती है भागीरथी और देवप्रयाग में अलकनंदा से मिलती है | यहां तक आते-आते इसमें कुछ चट्टानें घुलती जाती है जिससे इसके जल में ऐसी क्षमता पैदा हो जाती है जो पानी को सड़ने नहीं देती | 

हर नदी के जल में अपनी जैविक संरचना होती है, जिसमे खास तरह के घुले हुए पदार्थ रहते है जो कुछ किस्म के बैक्टीरिया को पनपने देते है और कुछ को नहीं | बैक्टीरिया दोनों तरह के होता है, वो जो सड़ाते है और जो नहीं सड़ाते है | वैज्ञानीक शोध से पता चला है की गंगानदी के पानी में ऐसे बैक्टीरिया है जो सड़ाने वाले कीटाणुओं को पनपने नहीं देते है, इसलिए गंगाजल लम्बे समय तक खराब नहीं होता | 

2. काँच जैसी नाजुक चीज कैसे बनती है ? 

काँच बनता है रेत से | रेत और कुछ अन्य सामग्री को भट्टी में 1500 डिग्री सेल्सियस ताप पर पिघलाया जाता है और फिर उस पिघले काँच को उन खाँचो में बून्द -बून्द करके डाला जाता है जिससे अलग-अलग तरह के समान बनाई जा सके | मान लीजिये अगर बोतल बनाना है तो बोतल का शेप देकर फिर उसे एक भट्टी से गुजरा जाता है | 

काँच का आविष्कार मिस्र या मेसोपोटामिया में लगभग ढाई हजार साल ईसा पूर्व हुआ था | शुरू में इसका इस्तेमाल साज – सज्जा के लिए किया गया | फिर ईसा से लगभग डेढ़ हजार साल पहले कांच के बर्तन बनने लगे | पहली सताब्दी आते -आते फलस्तीन और सीरिया में, एक खोखली छड़ में फुक मार  कर पिघले कांच को मनचाहे रूप में ढालने की कला विकसित हुई | और ग्यारहवीं सताब्दी में वैनिस शहर कांच की चीजे बनाने का केंद्र बन गया | आजकल सभी काम मशीनो से होने लगे है | 

3. मिट्टी के घड़ा में पानी ठंडा क्यों रहता है ? 

पानी का ठंडा होना वाष्पीकरण की क्रिया पर निर्भर करता है जितना ज्यादा वाष्पीकरण होगा पानी उतना ही ठंडा होगा | मिट्टी के बर्तन में धातु के बर्तन के अपेक्षा वाष्पीकरण की क्रिया इसलिए हो पाती है क्योकि मिट्टी के बर्तन में छोटे-छोटे छिद्र होते है जिन्हे हम नंगी आँखों से नहीं देख पाते घड़े का पानी इन्ही छिद्र से होकर घड़े की सतह तक आता है और बाहर की गर्मी से भाप बनकर उड़ जाता है इस प्रक्रिया में घड़े के अंदर का तपमान कम हो जाता है वाष्पीकरण का यह प्रक्रिया सिर्फ गर्मी के मौसम में अच्छे से हो पाती है | यही कारन है की गर्मी के दिनों में धातु के बर्तन के अपेक्षा मिट्टी के बर्तनो में पानी ठंडा रहता है | 

Aisa kyu hota hai facts in Hindi | Aisa kyu hota hai facts in Hindi

4. समुद्र का जल खारा क्यों लगता  है ? 

समुद्र में आने वाले पानी नदियों से आता है और बरसात का पानी भी बह कर आता है, वर्षा के पानी में थोड़े से अम्ल होते है जब ये बारिस के बुँदे चट्टानों पर पड़ती है तो ये धीरे-धीरे उनको गला देती है और यह पानी समुद्र में जाता है और वाही खनिज युक्त धूल भरी अंधी समुद्र की ओर चलती है तो उन खनिजों में मिला हुआ लवण भी समुद्र के पानी में मिल जाता है यही करण है की समुद्र का पानी खरा या नमकीन होता है | 

इसे भी पढ़े :- 

5. पेट्रोलियम पदार्थों से दुर्गंध क्यों आती है ?

पेट्रोलियम पदार्थ अत्यंत ज्वलनशील होते है पेट्रोलियम पदार्थ में यह स्मेल सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए मिलाया जाता है अगर ऐसा न किया जाये तो पेट्रोलियम पदार्थ के रिसाव/लीक के समय किसी को भी इसका पता नहीं चल पाएगा लेकिन स्मेल के कारण थोड़ा सा लीक होते ही मालूम चल जाता है और बड़ी दुर्घटना होने से बचाया जा सकता है | 

6. हमे नींद क्यों आती है ? 

असल में ऐसा माना जाता है की हम दिन भर में जितना ऊर्जा कैलोरी के रूप में खर्च करते है उस ऊर्जा के भरपाई के लिए हमें सोना जरूरी होता है लेकिन वैज्ञानिक का ऐसा मानना है की हम रात में सिर्फ उतनी ऊर्जा बचा पाते है जितना की एक रोटी खाने से हमारे शरीर को प्राप्त होती है असल में नींद की वास्तविक जरूरत हमारे शरीर को नहीं बल्कि मस्तिष्क को होती है यदि हम लम्बे समय तक न सोये तो इसका प्रभाव हमारे सोचने समझने की शक्ति पर पड़ता है और मस्तिष्क को जब आराम की जरुरत होती है तो वह शरीर को सोने के लिए निर्देशित करता है और हमारी पालके भरी होने लगती है और हमे नींद आने लगती है |

Aisa kyu hota hai facts in Hindi Aisa kyu hota hai facts in Hindi  

7. हमें सपने क्यों आते है ? 

जैसा की आप जानते है हमारा मस्तिष्क जब थक जाता है तब हमें नींद आती है और जब हमें नींद आती है तो अक्सर हमें सपने दिखाई देते है | नींद की अवस्था में हमारे मस्तिष्क की कोशिकाएं सक्रिय रहती है जो दिन भर में हुए कार्यकलापों को या हमारे मन में दबी हुई इच्छाओ को सपने के रूप में दिखती है सपने में हमारा शरीर शिथिल रहता है जाग्रत अवस्था से भी ज्यादा गतिशील रहता है | यही कारण है की हमे सोते समय सपने दिखाई देते है | 

8. बाल क्यों झड़ते है ? 

मनुष्य के करीब 100 से अधिक बाल हर रोज गिरते है लेकिन इतने ही बाल रोजाना उग भी जाते है यह एक आम बात है इससे अधिक बाल गिरते है तो यह एक समस्या बन जाती है बालों के कई कारण हो सकते है जैसे की अधिक नशीले पदार्थों का सेवन करना, अधिक गर्म पानी से नहाना, अधिक समय तक आपके शरीर में किसी बीमारी को रहना, अगर आपके पिता जी का बाल झड़ते है तो आपका भी बाल झड़ सकता है | 

इसे भी पढ़े :- 

9. सफर करते समय उल्टियां क्यों आती है ? 

सफर में उल्टी होने की परेशानी हर किसी व्यक्ति को नहीं होता है लेकिन अधिकतर लोगों की यह परेशानी है ली सफर के समय उल्टी होने की परेशानी को मोशन सिकनेस कहते है यह परेशानी तब होती है जब हमारे दिमाग को अलग-अलग सिग्नल मिलते है तो हमारे दिमाग को ऐसा महसूस होता है की हमारे शरीर में जहर फ़ैल रहा है और हमारा दिमाग हमारी जान बचने के लिए हमारे शरीर में फैले जहर को उल्टी के द्वारा बाहर निकालने की कोशिस करता है | यही कारण है की हमें सफर के दौरान उल्टियां महसूस होती है | 

10. जब हमें बुखार लगता है तो हमारा शरीर गर्म क्यों हो जाता है ? 

जब हमारे शरीर में हानिकारक वायरस या जीवाणु आ जाते है तो हमारा शरीर उन वायरस को नष्ट करने के लिए हमारे शरीर का तापमान बड़ा देता है जब हमारे इम्युनिटी सिस्टम (Immunity System)को पता चलता है की हमारे शरीर में हानिकारक वायरस या जीवाणु है तो यह एक प्रोजेन नामक रसायन छोड़ता है हमारे मस्तिष्क में स्थित हाइपोथेलेमस (Hypothalamus) जो हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है जब इसे प्रोजेन के बारे में पता चलता है तो वो हमारे शरीर के तापमान को बड़ा देता है यही कारण है की बुखार आने पर हमारा शरीर गर्म हो जाता है | 

Aisa kyu hota hai facts in Hindi Aisa kyu hota hai facts in Hindi

11. गाड़ियों के टायर काले ही क्यों होते है ? 

दरअसल हमारे गाड़ियों के टायर जल्दी ना घिसे इसके लिए टायर को बनाते समय उसमे काला कार्बन मिलाया जाता है जिससे टायर का रंग काला हो जाता है इस कार्बन को मिलाने से टायर और अधिक मजबूत हो जाता है और जल्दी नहीं घिसता है लेकिन बच्चो के गाड़ियों या साइकिल का टायर का रंग काला इसलिए नहीं होता क्यों की ये अधिक नहीं चलते है तो इसमें काला कार्बन नहीं मिलाया जाता है यही कारण है की गाड़ियों के टायर का रंग काला होता है | 

12. गिरगिट अपना रंग बदलता है ऐसा क्यों ? 

गिरगिट अपना रंग अपने आस-पास के वातावरण के अनुसार अपना रंग बदल लेता है रंग बदलने की यह खूबी गिरगिट को उसके दुश्मनों से बचाने में काम करती है गिरगिट का रंग बदलना उसके त्वचा में उपस्थित क्रोमाटोफोरस  नामक सेल के कारण होता है इस सेल को गिरगिट के मस्तिष्क से नियंत्रण किया जाता है जब मस्तिष्क को खतरा महसूस होता है तो वह खतरा भांप कर कोशिकाओं को फैलने और सिकुड़ने हेतु निर्देशित करता है और क्रोमाटोफोरस सेल अपना आकार बदलते है और क्रोमाटोफोरस सेल में भरे पिले, काले और सफ़ेद रंग के रंजक होते है | और इन्ही रंजको के कारण गिरगिट का रंग बदला जाता है और यह आस-पास के वातावरण में घुल मिल जाता है |

इसे भी पढ़े :- 

Leave a Comment