Daroga kaise bane | दरोगा कैसे बने |  दरोगा बनने के लिए कितनी पढ़ाई करनी होगी और कितना दौड़ चाहिए, हाइट | 

Daroga kaise bane : दोस्तों आज के पोस्ट में हम लोग जानेंगे की दरोगा कैसे बने |दोस्तों बहुत लोगों का सपना होता है की हम भी दरोगा बने हैं| और देश का सेवा करें| हर कोई सोचता है कि हम भी दरोगा बनने और जिस किसी भी क्षेत्र  या थाना में हमारा ड्यूटी मिले तो वहां के भ्रष्टाचार को खत्म  करें |  दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम लोग जानेंगे कि दरोगा बनने के लिए क्या-क्या करना पड़ेगा| कहां तक पढ़ाई करनी पड़ेगी, कौन-कौन से विषय से पढ़ाई करनी होगा उसके साथ साथ कितनी हाइट चाहिए कितना उम्र चाहिए, और कितना दौड़ चाहिए | तो दोस्तों चलिए इन सभी चीजों के बारे में जानते हैं| क्या आप भी दरोगा बनना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर  पढ़िएगा | 

Daroga kaise bane

दरोगा कैसे बने ?

दोस्तों बहुत सारे Students  का सपना होता है कि वह पढ़ाई-लिखाई करके दरोगा बने और अपना भविष्य उज्जवल करें, अपने माता-पिता का नाम रोशन करें और समाज में एक नई पहचान बनाएं | लेकिन बहुत से लोगों  को यह सही जानकारी नहीं होती हैं की क्या प्रोसेस है दरोगा बनने का, किस तरह से वह दरोगा बन सकते हैं | कहां तक पढ़ाई करनी होगी और कैसे तैयारी करनी चाहिए | 

दरोगा बनने के लिए कौन सा विषय लेना चाहिए | 

दरोगा बनने के लिए Candidate को ग्रेजुएशन पास होना जरूरी  होना है|  चाहे वह 12th  किसी भी विषय से पास किया हो |उसके बाद ग्रेजुएशन करनी होगी ग्रेजुएशन में BA, B.SC, B.COM, B.TECH, BBA, BCA में कोई भी कोर्स कर सकते हैं | और किसी भी विषय में कर सकते है | 

दरोगा बनने के लिए कितना दौड़ ,chest ,हाइट,वेट, और आयु कितना चाहिए होता है | 

Candidate  को इंदौर और एक्सरसाइज पर पूरा ध्यान रखना चाहिए क्योंकि फिजिकल के समय किसी प्रकार की समस्या ना हो | और साथ में Candidate  को किसी भी इंस्टीट्यूट से कोचिंग भी ले लेना चाहिए | 

आयु सीमा

Candidate की आयु 21 से 28 साल के बीच होना चाहिए |इसमें OBC वालों को 3 साल और SC/ST वालों को 5 साल की छूट दी जाती हैं | 

हाइट

पुरुष(GEN/OBC/SC)वालों की हाइट 159 CM होनी चाहिए और  ST वालों की हाइट 160 CM  होनी चाहिए और महिला (GEN/OBC/SC)  वालों की हाइट 152 CM  और ST वालों की हाइट 147 CM होनी चाहिए | 

छाती

पुरुष(GEN/OBC/SC) वालों की 79 CM  होनी चाहिए और ST पुरुष वालों के 77 CM  होनी चाहिए  और इसमें खुलने के बाद 5 CM  का फैलाव भी आना चाहिए जिसके अनुसार पुरुष(GEN/OBC/SC) वालों की 84 CM  और ST पुरुष वालों की 82 CM  होनी चाहिए | 

वजन

वजन सिर्फ महिलाओं का नापा जाता है जो कि लगभग 40  किलोग्राम का होना चाहिए | 

दौड़

पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर दौड़ना पड़ता है और महिलाओं को 14 मिनट में 2.8  किलोमीटर का दौड़ पूरी करनी होती है | 

Ball Throw

पुरुषों को 50 मीटर बॉल फेंकना पड़ता है  जबकि महिलाओं को 16 मीटर फेंकना पड़ता है | 

Long Jump

पुरुषों को 13 फुट कूदना पड़ता है जबकि महिलाओं को 8 फुट कूदने पड़ता है | 

Chinning up में कम से कम पांच और अधिकतम 10 लगाने होते हैं | 

Skipping में 1 मिनट में अधिकतम 80 बार और कम से कम 55 बार रस्सी कूदनी पढ़ती  हैं | 

भर्ती प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा,   फिजिकल,  मेडिकल टेस्ट,  डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है | 

लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा में जनरल हिंदी,  जनरल नॉलेज, Numerical and mental Ability, Reasoning, और maths  आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं | 

इसे भी पढ़े :-

Leave a Comment