Most 15 Interesting physics questions in hindi : दोस्तों आज हम इस पोस्ट में भौतिक विज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण सवालों के बारे में की ऐसा क्यों होता है ? सर्दियों के दिनों में हमारे मुंह से भाप क्यों निकलते हैं? दोस्तों सर्दियों के दिनों में हम सब के मुँह से भाप निकलता है ऐसा लगता है की कोई नशा या सिगरेट पी रहे है तो आखिर क्यों निकलता है ? बर्फ से भरे बर्तन के बाहर पानी की बूंदे क्यों जम जाती हैं?, गर्मियों में कुएं का पानी ठंडा रहता है जबकि सर्दियों में गर्म, क्यों? हमारे आसपास अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती है तो जब हम उसे देखते है तो हमारे मन में उसे जानने या पढ़ने का जिज्ञासा उत्पन्न होती है तो चलिए जानते है ऐसे ही कुछ घटनाये के बारे में |थर्मामीटर कैसे बनता है और क्या है 1 डिग्री सेल्सियस तापमान |पानी में रखी पेन्सिल मुड़ी हुई दिखाई क्यों देती है? Most 15 Interesting physics questions in hindi
Most 15 Interesting physics questions in hindi
1. रॉकेट का ऊपरी भाग नुकीला क्यों बनाया जाता है ?
रॉकेट के ऊपरी भाग को नोज कोन कहा जाता है | नोज कोन पर हवा का घर्षण या ड्रैग ज्यादा पड़ता है जो रॉकेट का गति का अवरोध करता है | शंकु के आकर का बनाने से रॉकेट पर यह घर्षण कम हो जाता है |
वायुमंडल में प्रतिरोध को कम करने एवं वायुमंडल के घर्षण से जलकर नष्ट होने से बचाने के लिए ही रॉकेट का ऊपरी भाग शंकुनुमा बनाया जाता है |
2. प्रकाश क्या है ?
प्रकाश अर्थात रोशनी वह है जिसकी मदद से हम वस्तु को देख पाते हैं| प्रकाश हमें सूर्य से मिलता है , विद्युत बल्ब से मिलता है , मोमबत्ती से मिलता है | प्रश्न उठता है कि आखिर प्रकाश है क्या? ठोस है , द्रव है , या गैस है, या फिर खुदा या भगवान का बनाया हुआ कोई और अजूबा | आइए चर्चा करते हैं|
यह ऊर्जा का ही एक रूप है| हम भी ऊर्जा विकृत करते हैं किंतु हमारे शरीर का ताप काम होने के कारण विकृत ऊर्जा की मात्रा बहुत कम होती है और हम इसे देख नहीं सकते | किंतु हम इसे महसूस कर सकते हैं रजाई का कार्य तो मात्र इतना है कि वह आपके द्वारा उत्सर्जित ऊर्जा को बाहर नहीं जाने देती और अंदर ही बनाए रखते हैं |
प्रकाश के प्रमुख गुण-
1. प्रकाश हमेशा सीधी रेखा में गमन करता है |
2. प्रकाश एक साथ सभी दिशाओं में गमन करता है |
3. यह जब किसी माध्यम से गुजरता है तभी दिखाई पड़ता है वरना नहीं |
4. प्रकाश की चाल लगभग 300000 किलोमीटर प्रति सेकंड है | सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश को
पहुंचने में 8 मिनट लगते हैं
3. पानी में रखी पेन्सिल मुड़ी हुई दिखाई प्रतीत होती है ऐसा क्यों ?
यदि पानी में कोई सीधी छड़ तिरछी डाली जाए तो उसके डूबे हुए भाग का प्रत्येक बिंदु अपवर्तन के कारण अपनी वास्तविक स्थिति के ऊपर उठा दिखाई देता है जिससे पेंसिल मुड़ी हुई प्रतीत होती हैं |
4. जलती हुई लौ के ऊपर से देखने पर दूसरी ओर की वस्तुएं हिलती हुई क्यों दिखाई देते हैं?
अपवर्तन के कारण ही जलती हुई लौ के ऊपर से देखने पर दूसरी ओर की वस्तुएं हिलती हुई दिखाई देती है | अधिकांश लोग क्या सोचते हैं प्रकाश की गति की फिक्स या स्थित है परंतु इसके विपरीत, प्रकाश की गति फिक्स नहीं होती हैं और उस पदार्थ के अनुसार बदल जाती हैं जिसके माध्यम से यह गुजरता है | यह निर्वात में सबसे तेजी से यात्रा करता है , थोड़ी धीमी गति हवा में है और पानी में और भी विधि है |
लेकिन जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे में जाता है तो इसलिए इसकी गति में बदलाव होता है, इससे इसका रास्ता थोड़ा मुड़ जाता है जिसे अपवर्तन कहा जाता है |
Most 15 Interesting physics questions in hindi Most 15 Interesting physics questions in hindi
5. किसी वस्तु को गर्म करने पर वह लाल क्यों दिखाई देने लगता है?
जब किसी वस्तु को गर्म किया जाता है तो ताप कम होने पर अधिक तरंगदैर्घ्य के विकिरण उत्सर्जित होते हैं | दृश्य प्रकाश में लाल रंग का तरंगदैर्घ्य अधिक होता है | अतः किसी वस्तु को गर्म करने पर सर्वप्रथम लाल दिखाई देता है |
इसे भी पढ़े :-
- What is Economy ? अर्थव्यवस्था क्या है ?
- Bijali ka Avishkar kaise hua or kab ? बिजली का आविष्कार कैसे हुआ और कब ?
6. बिल्डर बिल्डिंग करते समय मास्क क्यों पहनते हैं?
बिल्डिंग करते समय उत्पन्न पराबैंगनी किरणें आंखों के लिए अत्यंत नुकसानदेह होती है | यह मास्क इन हानिकारक किरणों को पास नहीं होने देते अतः आंखों की सुरक्षा के लिए वेल्डर मास्क पहनते हैं |
7. स्टॉप के लिए लाल रंग और जाने के लिए हरे रंग का उपयोग क्यों करते हैं?
लाल रंग की तरंग तरंगदैर्घ्य दुश्मान स्पेक्ट्रम में सबसे ज्यादा होती हैं | इसलिए रुकने या खतरे का सिग्नल लाल रंग का बनाया जाता है ताकि दूर से ही नजर आ जाए |
हरे रंग के साथ उल्टा है और इसे ज्यादा दूर से देखने की कोई जरूरत नहीं है | इसलिए जाने के लिए, हरे रंग की बत्ती का प्रयोग किया जाता है |
8. थर्मामीटर कैसे काम करता है?
थर्मामीटर उष्मीय प्रसार के सिद्धांत पर कार्य करता है | पारा या मरकरी एक धातु है किंतु साधारण ताप पर ये एक द्रव है | पारे की एक और खासियत है की इसका अधिक उष्मीय प्रसार गुणांक | इसका अभिप्राय यह हुआ कि पारा थोड़े से तापमान वृद्धि पर भी काफी ज्यादा फैलता है( आयतन बढ़ता है, ऊष्मा पाकर द्रव के अंतरा अणुक आकर्षण बल में कमी आती है जिससे द्रव के अणुओ प्रसार होता है ) |
तापमान मापने के लिए थर्मामीटर को वस्तु पर रखते हैं और पारा ऊष्मा पाकर फैलता है | और रीडिंग द्वारा तापमान पढ़ लिया जाता है |
थर्मामीटर कैसे बनता है और क्या है 1 डिग्री सेल्सियस तापमान-
तापमान को आमतौर पर सेल्सियस में नापा जाता है | जैसे स्वास्थ्य मनुष्य के शरीर का ताप 36.1 होता है
पारे को एक बल्ब के भीतर भरा जाता है | पारा को पहले बर्फ(0 ० C ) सेल्सियस में रखा जाता है और फिर उबलते हुए (100० C ) पानी में रखा जाता हैं| पारा जितना ऊपर बढ़ता है और लंबाई तो 100 बराबर बराबर भागों में बांट दिया जाता है| एक हिस्सा 1 डिग्री सेल्सियस तापमान को दर्शाता है |
9. मोटे कांच की गिलास में गर्म चाय डालने पर गिलास टूट जाता है क्यों?
जब कांच के गिलास में गर्म चाय डाली जाती है तो गिलास की भीतरी सतह गर्म होकर प्रसारित हो जाते हैं | चुकी ग्लास ऊष्मा का कुचालक है, गिलास के भीतरी की ऊष्मा बाहरी सतह तक नहीं पहुंच पाती जिससे बारिश बताओ का प्रसार नहीं हो पाता| अतः अंदर और बाहर की सतह का असमान प्रसार होने के कारण गिलास टूट जाता है |
Most 15 Interesting physics questions in hindi Most 15 Interesting physics questions in hindi
10. गर्मियों में कुएं का पानी ठंडा रहता है जबकि सर्दियों में गर्म, क्यों?
पृथ्वी ऊष्मा का कुचालक है इसलिए गर्मियों में वायुमंडलीय ऊष्मा पृथ्वी के अंदर नहीं जा पाती तथा सर्दियों में पृथ्वी की ऊष्मा वायुमंडल में नहीं आ पाते हैं | अतः गर्मियों में कुएं का पानी ठंडा तथा जोड़ों में गर्म रहता है |
इसे भी पढ़े :-
- 15 Best General Science question|15 बेस्ट सामान्य विज्ञान प्रश्न |
- Dinosaur Se Pahle Is Dharti par kaun tha ? डायनासोर से पहले आखिर इस धरती पर कौन था |
11. धातु के प्याले में गर्म चाय पीना कठिन है जबकि चीनी मिट्टी के प्याले से गर्म चाय पीना आसान होता है क्यों?
धातु ऊष्मा का सुचालक है जिसमें चाय से ऊष्मा धातु से होकर होठों तक पहुंच जाती हैं परंतु चीनी मिट्टी ऊष्मा की कुचालक है जिससे चाय से ऊष्मा चीनी मिट्टी से होकर ओठों तक नहीं पहुंच पाती है |
12. थरमस फ्लास्क में रखी गर्म चीजें अधिक समय तक गर्म या ठंडी चीजें अधिक समय तक ठंडी रहती हैं क्यों ?
थरमस फ्लास्क की बनावट इस प्रकार होती हैं कि इसमें अंदर रखे द्रव से ऊष्मा का स्थानांतरण चालन, संवहन और विकिरण तीनों ही विधियों से नहीं हो पाता है | इसलिए इसमें रखे वस्तुएं अधिक समय तक गर्म या ठंडा रह सकता है |
Most 15 Interesting physics questions in hindi Most 15 Interesting physics questions in hindi
13. मोमबत्ती जलती है तो मोम पिघल कर बहने क्यों लगता है?
जब मोमबत्ती को जलाया जाता है तो ऊष्मा पाकर मोम के अणु दूर-दूर हो जाते हैं क्योंकि ऊष्मा अणुओं के मध्य लगने वाले आकर्षण बल को कमजोर कर देता है जिससे अणु गति करने के लिए स्वतंत्र हो जाते हैं तथा द्रव अवस्था में आ जाने से पिघल कर बहने लगती है |
14. बर्फ से भरे बर्तन के बाहर पानी की बूंदे क्यों जम जाती हैं?
वातावरण में जलवाष्प( नमी ) होते हैं| जब कोई भी बर्तन में बर्फ रखते हैं तो उसके आसपास तापमान बहुत कम हो जाता है जिससे वहां नमी हो जाती है | और संघनित होकर बर्तन के बाहर चारों ओर पानी की बूंदों के रूप में जमा हो जाती है |
जब वातावरण की हवा बिल्कुल शुष्क होती है जैसा कि रेगिस्तान में तब बर्फ के बर्तन के बाहर कभी भी पानी की बूंदे नहीं जानती हैं |
15. सर्दियों के दिनों में हमारे मुंह से भाप क्यों निकलते हैं?
सर्दियों के दिनों में बच्चे अक्सर मुंह से भाप निकालने का खेल खेलते हैं | सर्दियों में हमारे वातावरण का तापमान शरीर की तुलना में बहुत कम होता है जबकि बाहरी वातावरण का तापमान औसत बिंदु से भी कम होता है अर्थात नमी अधिक मात्रा में होती हैं तब हम मुंह से नाक से हवा बाहर निकालते हैं तो शरीर से निकलने वाली हवा का तापमान अधिक होता है तथा बाहरी वातावरण का तापमान कम होने से यह संघनित होने लगती हैं तथा भाप के रूप में दिखाई देते हैं |
इसे भी पढ़े :-
- Is duniya ke gaav me hai apna alag suraj| इस दुनिया के एक गांव में है अपना अलग सूरज, जानकर चकित रह जाएंगे आप |
- Top 8 Sabse kimati chijen jo kabhi bharat ki thi| 8 सबसे कीमती चीजें जो कभी भारत की थी|
- Koo App Se Paise Kaise Kamaye 2022 | कू ऐप से पैसे कैसे कमाए 4 Best Ways
Most 15 Interesting physics questions in hindi Most 15 Interesting physics questions in hindi Most 15 Interesting physics questions in hindi Most 15 Interesting physics questions in hindi