Top 10 General Science question : दोस्तों आज हम लोग बात करने वाले हैं कुछ ऐसे प्रश्न के बारे में जो आपके सामने हर रोज होता है और आप उसको जानने की कोशिश करते हैं कि यह होता कैसे हैं और क्या होता है| कभी-कभी आपको उन सवालों के जवाब न मिलने पर आप उलझन में फंस जाते हैं और आपका मन बेचैन हो जाता है उसको जानने के लिए तो दोस्तों चलिए हम आपके उन सभी सवालों का जवाब देते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़िएगा | Top 10 General Science question
Top 10 General Science question
1. क्या आप जानते हैं कि हर 4 साल के बाद फरवरी 29 दिन की क्यों होते हैं?
फरवरी महीने में 29 तारीख चार साल बाद आती है। इसे लीप ईयर कहते हैं लेकिन इस माह ऐसा क्यों होता है क्या आप जानते हैं?
एक सौर वर्ष वह समय है जब पृथ्वी को सूर्य के चारों ओर अपनी कक्षा पूरी करने के लिए लगता है। परन्तु सूर्य के चारों ओर यात्रा करने के लिए धरती के लिए वास्तविक समय लगता है, वो 365 दिन नहीं है बल्कि दिन लगभग 365 दिन, 5 घंटे, 48 मिनट, और 46 सेकंड (सटीक)है।
इन एक्स्ट्रा घंटों, मिनटों और सेकंडों के कारण हर चार साल मैं साल मैं १ दिन जोड़ दिया जाता है ताकि कैलेंडर पृथ्वी की परिक्रमा के बराबर रहे।
वास्तव में २९ दिन से भी ये समय गैप एडजस्ट नहीं होता है और हर ३३०० साल मैं एक और दिन जोड़ा जाता है. उस साल फरवरी ३० दिन की होती है।
Top 10 General Science question | Top 10 General Science question
2. पॉपकॉर्न पॉप क्यों होता है?
पॉपकॉर्न गुठली/ कर्नेल वास्तव में एक बीज होता है इसके केंद्र में एक छोटे से पौधे का भ्रूण होता है। भ्रूण मुलायम, स्टार्च सामग्री से घिरा हुआ होता है जिसमें पानी होता है। भ्रूण के आसपास एक कठोर शेल होती है।
जब कर्नेल को लगभग 400 डिग्री फ़ारेनहाइट गर्म किया जाता है, तो पानी भाप में बदल जाता है। वाष्प के दबाव से कर्नेल के खोल को विस्फोट हो जाता है और स्टार्च फैलके लिए बाहर निकल जाता है।
इसके लिए आपको मक्खन या घी डालना होता है। घी डालने का कारण है उच्च ताप की आवश्यकता। पानी तो १०० डिग्री सेल्सियस पर उबाल जाता है जो पॉपकॉर्न के पॉप करने के लिए काफी नहीं है। घी डालने से अधिक उच्च आवश्यक ताप प्राप्त हो जाता है।
3. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी क्यों पकता है?
डेगची या तसला जैसे खुले बर्तन में खाना बनाने की अपेक्षा ढके बर्तन(कुकर) में खाना जल्दी पकता है क्योंकि पानी से बनने वाली भाप ढके बर्तन में बेकार नहीं जाती है। ढके बर्तन में दाब भी अधिक होता है नियमानुसार जैसे-जैसे दाब बढ़ता है पानी का क्वथनांक बढ़ता जाता है। प्रेशर कुकर में दाब अधिक हो जाने के कारण पानी या उसमें पकाये जाने वाले पदार्थो का क्वथनांक बढ़ जाता है जिससे वे जल्दी पक जाते हैं।
हम यहाँ ये भी बताना चाहेंगे कि साधारण पानी 1000C पर उबलता है। दाब की वजह से यह बढ़कर 1000C से ऊपर उबाल रहा होता है। क्यूंकि खाना अति उच्च ताप पर पक रहा होता है , इसलिए जल्दी पक जाता है।
4. राजस्थान में सांभर झील के जल से नमक का उत्पादन कैसे किया जाता है?
नमक हम सब लोग अपने खाने में प्रयोग करते हैं। अगर मम्मी गलती से नमक डालना भूल जाये तो खाने का स्वाद क्या से क्या हो जाता है। आपने भी कभी अपनी मम्मी पर गुस्सा किया होगा- न, मुझे नहीं खाना। भाई, हमने तो किया और किया ही नहीं बल्कि कुछ २-३ रुपये भी ले लिए इसी बहाने।
ये नमक आखिर आता कहाँ से है। क्या फैक्ट्रीज में बनता है या खानों से निकाला जाता है ! आइये जानते हैं।
नमक आता कहाँ से है- नमक वास्तव में समुद्र या खारे पानी वाली झीलों से निकाला जाता है। पहले बात करते हैं कि इन समुद्रों व झीलों में नमक आता कहाँ से है। नमक एक लवण है जो भूमि की चट्टानों मैं पाया जाता है। जब नदियां इन चट्टानों के ऊपर से बहती हैं तो ये नमक व अन्य लवण पानी में घुल जाते हैं और बहते बहते समुद्रों व झीलों में पहुँच जाते हैं।
नमक पानी से निकालते कैसे हैं – समुद्र या झीलों के नमक शुष्क जल से नमक को पृथक करने में वाष्पीकरण के गुण का उपयोग होता है। छोटी-छोटी क्यारियाँ बनाकर उनमें जल भर देते है। क्यारियों की सतह से सूर्य के ताप से जल तो वाष्प बनकर हवा में मिल जाता है तथा नमक शेष रह जाता है।
5. दवाओं में तो प्रयुक्त आसुत जल क्या होता है और कैसे बनता है ?
आसुत जल को एक तरह से अति-शुद्ध जल कह सकते हैं। ये इतना शुद्ध है कि पीने योग्य भी नहीं है। पीने के पानी में स्वाद होता है , लवण होते हैं जो मनुष्य के लिए अति-आवश्यक हैं। आसुत जल का उपयोग दवाओं, इंजेक्शन आदि में किया जाता है। इसके अलावा इसका प्रयोग औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाता है। आइये जानते हैं इसे बनाया कैसे जाता है ?
आसुत जल से अशुद्धियों को आसवन के माध्यम से हटा दिया जाता है । आसवन में पानी को उबालकर उसकी भाप को एक साफ़ कंटेनर में संघनित किया जाता है।
इसे भी पढ़े :-
- Rail engine manufacturer in India | भारतीय ट्रेन का इंजन कैसे और कहां बनते हैं?
- Class 10 Physics Chapter 4 Notes in Hindi | विधुत धारा के चुंबकीय प्रभाव (Magnetic Effect of Electric Current) Best Notes for 10th Class
Top 10 General Science question | Top 10 General Science question
6. आकाश में इंद्रधनुष कैसे बनता है?
अक्सर आपने देखा कि बारिश बाद आकाश में सात रंगों की एक सुंदर आकृति बनती है जिसे हम इंद्रधनुष कहते हैं पर क्या आपने कभी सोचा है कि यह इंद्रधनुष क्यों और कैसे बनता है अगर नहीं तो आइये जानते हैं आकाश में इंद्रधनुष कैसे बनता है –
बारिश के बाद कुछ बारिश की बूंदे आकाश में रह जाती हैं और जब बारिश के बाद सूर्य निकलता है तो सूर्य की किरण इन बूंदों पर पड़ती है तो यह बूंदे एक प्रिज्म का काम करती हैं और सूर्य की किरणें सात रंगों में बट जाती हैं और इंद्रधनुष का निर्माण होता है इंद्रधनुष हमेशा शाम के समय पूर्व दिशा में तथा सुबह के समय पश्चिम दिशा में दिखाई देता है आमतौर पर इन्द्रधनुष में लाल रंग सबसे बाहर और बैंगनी रंग सबसे अंदर होता है।
प्रिज्म एक कांच या प्लास्टिक जैसी पारदर्शी सामग्री से बनी वस्तु है जिसमें कम से कम दो फ्लैट सतहें होती हैं जो न्यून कोण बनाती हैं (90 डिग्री से कम)।
सफ़ेद प्रकाश में इंद्रधनुष के सभी रंग शामिल हैं जब प्रिज्म के माध्यम से गुज़रता है तो वो अपने अवयवी रंगों में बिखर जाता है जैसा जी चित्र में दिखाया गया है। इसका कारण प्रकाश है अपवर्तन (Refraction) है।
जब प्रकाश एक ओर से दूसरे ओर जाता है, तो यह अपवर्तित हो जाता है और भिन्न कोण पर नए माध्यम में प्रवेश करता है।और प्रकाश के पथ में झुकाव की मात्रा उस कोण पर निर्भर करती है जो प्रकाश की आपतित किरण प्रिज्म की सतह के साथ बनाती है और दो माध्यमों के अपवर्तनांक के बीच के अनुपात पर निर्भर करती है। इसे स्नेल का नियम कहा जाता है।
i.e, n =\frac{sin\;i}{sin\;r}
i आपतन का कोण है
R अपवर्तन का कोण है।
7. जब हम स्पिन करते हैं तो हमें चक्कर आने क्यों आता है?
आपके कानों के अंदर तरल या द्रव (Liquid) से भरा ट्यूब होता है। तरल चलते समय/ स्पिन करते समय चलता रहता है और अपने दिमाग को बताता है कि आपके शरीर की स्थिति क्या है।
जब आप स्पिन करते हैं, तरल भी स्पिन होता है। आपके द्वारा बंद होने के बाद भी इस तरल या द्रव का स्पिन या घुमाव चलता रहता है (जड़तत्व के कारण)। आपका मस्तिष्क को लगता है (भ्रम) कि आप अभी भी स्पिन कर रहे हैं, इसलिए आपको लगता है कि सब कुछ चल रहा है- तब तक, जब तक कि तरल चलती रहती है ।
Top 10 General Science question | Top 10 General Science question
8. पेट्रोल और डीजल में क्या अंतर है?
पेट्रोल और डीजल दोनों ही द्रव पदार्थ हैं | जो पेट्रोलियम से निकलने वाले उत्पाद हैं। ये ईंधन क्षमता और गुणवत्ता के साथ साथ कीमत के लिहाज से लगभग बराबर में चलते हैं।
दरअसल पेट्रोल हाइड्रोकार्बन का मिश्रण है। यह डीजल से अधिक शुद्ध रूप है और इसे 35 डिग्री से 200 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच उबालकर तैयार किया जाता है जबकि डीजल 250 से 350 डिग्री के बीच उबलता है. हां, उनकी क्षमता उनकी शुद्धता पर निर्भर करती है।
डीजल एक कठोर ईंधन तेल है। हमारे यहां यह पेट्रोल से सस्ता होता है। इसे अपेक्षाकृत अधिक प्रदूषणकारी माना जाता है भले ही इसकी फ्यूल एफिशिएंसी या ईंधन क्षमता पेट्रोल से अधिक हो। हां, वाहनों में डीजल का इस्तेमाल सिर्फ डीजल इंजन में होता है। यानी दोनों के लिए इंजन अलग अलग होते हैं।
9. जब हम ताली बजाते हैं तो ध्वनि क्यों उत्पन्न होते हैं?
जब हम हाथों को एक साथ बजाते हैं तो इससे आस पास की हवा कम्पित होती है अर्थात इसमें दोलन आरम्भ हो जाते हैं। हवा के इन कम्पनों के कारण ध्वनि उत्पान होती है। वास्तव मैं हर तरह की ध्वनि इसी प्रकार पैदा होती है। यदि वातावरण में हवा न हो तो ध्वनि उत्पन्न नहीं हो सकती। यही कारण है कि निर्वात या अंतरिक्ष में ध्वनि नहीं सुनी जा सकती।
जब ये कम्पन वायु द्वारा चलकर हमारे कानों पर पड़ते हैं, तब हमारा दिमाग इन कम्पनों को समझ पाता है इंसान का बोलना भी इसी सिद्धांत पर कार्य करता है।
10. कैसे रंग देता है पान मुंह को?
हम सभी जानते हैं कि अगर हम पान की पत्ती चबाते हैं, तो यह हमारे मुंह लाल बनाती है पान के चबाने की आदत दुनिया के कई देशों में प्रचलित है दुनिया की आबादी के लगभग 10 प्रतिशत लोग इसे पसंद करते हैं।
पान बनाते समय कत्था व चुना लगाया जाता है। इस कत्थे में एक पदार्थ होता है जिसे “कतेचू” कहते है। यह कतेचू चूने से बने क्षारीय माध्यम में ऑक्सीजन से क्रिया करके कीचू टैनिक अम्ल बनाता है। यह कटैचू टैनिक अम्ल लाल रंग का यौगिक होता है जो मुख को रंग देता है।
इसे भी पढ़े :-
- Class 10 Physics Chapter 3 Notes in Hindi | विधुत (Electricity) Best notes in Hindi
- Class 10 Physics Chapter 2 Notes in Hindi | मानव नेत्र तथा रंग बिरंगा संसार (Human Eye and Colorful World) Best notes For 10th Class
- How to Earn Money as a College Student | 5 Ways to Make Money as a College Student
Top 10 General Science question | Top 10 General Science question | Top 10 General Science question | Top 10 General Science question | Top 10 General Science question